Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया शुरू
  • रुद्रप्रयाग

स्वास्थ्य कर्मियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार किया शुरू

RNS INDIA NEWS 10/12/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान देने और आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया को खत्म करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। सीडीएस बिपिन रावत की मौत पर शोक जताते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी शांति पूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होती आंदोलन चलता रहेगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी लम्बे समय से दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनकी दो सूत्रीय मांग हैं, जिन पर सरकार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं है। जिस कारण कर्मचारियों ने पहले इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कार्य बहिष्कार शुरू किया और अब इमरजेंसी सेवाओं से भी हाथ खड़े कर दिये हैं। ऐसे में जिले में बाल स्वास्थ्य टीकाकरण, जननी सुरक्षा कार्यक्रम, कोविड टीकाकरण, कोविड सैम्पलिंग, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित सभी हैल्थ वैलनेस सेंटरों सहित इमरजेंसी सेवाएं भी प्रभावित हो गई हैं। जिले में तीन सौ के करीब एनएचएम कर्मचारी हैं, जो स्वास्थ्य महकमें में विभिन्न सेवाओं में लगे हुए हैं। इन कर्मचारियों की मांग यह है कि हरियाणा की तर्ज पर ग्रेड वेतनमान लाभ एवं पर्वतीय राज्य आसाम की भांति 60 वर्ष की सेवा का लाभ देने तथा आउटसोर्स के माध्यम से की जा रही नियुक्तियों पर अभिलंब रोक लगाई जाय। स्वास्थ्य कर्मियों की इन मांगों पर सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ गया है। एनएचएम संगठन के जिलाध्यक्ष विपिन सेउमवाल ने कहा कि पिछले 17 वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में पूरी ईमानदारी के साथ सेवाएं दी जा रही हैं। इसके साथ ही कोविड महामारी के दौरान जहां कर्मचारियों ने दिन-रात कार्य किया, वहीं कोरोना से कई कर्मचारी प्रभावित भी हुए। इसके बावजूद भी कर्मचारियों ने कार्य किया। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो जाती, तब तक पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस मौके पर इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष विपिन खन्ना, कोषाध्यक्ष कलम सिंह, डा. मनबर सिंह रावत, सुमन जुगरान, दीपक नौटियाल, विजय कुमार, नागेश्वर प्रसाद, जयवीर सिंह, मुकेश बगवाड़ी, हरीश चौधरी, पवन कुमार, उमेश जगवाण, रेखा जोशी, सुमन जुगरान सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विरोध के चलते नहीं हो सकी अस्पताल की ब्रांचों की शिफ्टिंग
Next: देवाल में दुकान का ताला काट की चोरी

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.