Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विरोध के बाद वापस लौटी अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम
  • हरिद्वार

विरोध के बाद वापस लौटी अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम

RNS INDIA NEWS 30/08/2022
rns featured image new

रुड़की। कलियर उर्स को लेकर दरगाह क्षेत्र में टीन शेड से अतिक्रमण हटा रही प्रशासन और दरगाह प्रबंधन की टीम को विरोध झेलना पड़ा। इसके बाद टीम वापस लौट गई। कलियर दरगाह क्षेत्र से उर्स को लेकर प्रशासन की ओर से कई दिनों से दरगाह क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। मंगलवार को भी तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन की टीम टीन शेड से अतिक्रमण हटा रही थी। इसी बीच एक संगठन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और अतिक्रमण हटाए जाने का विरोध करने लगे। उन्होंने अतिक्रमण हटा रही टीम से अतिक्रमण हटाने के आदेश की मांग की। इसी दौरान प्रशासन की टीम के साथ कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। कुछ देर की नोकझोंक के बाद प्रशासन की टीम लौट गई। तहसीलदार चन्द्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि मेला क्षेत्र से कई दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान चल रहा है। टीम के साथ टीन शेड से अतिक्रमण हटाया जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग आए और विरोध करने लगे। फोर्स न होने के चलते फिहलाल अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया हैं और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया। पुलिस को सरकारी कार्य रोकने की शिकायत दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने दिया धरना
Next: छात्रों के दो गुटों में फायरिंग से मची हलचल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.