
रुड़की। पूर्वमुख्य्मंत्री और हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हरिद्वार के विकास को लेकर हजारों करोड़ की योजनाएं चल रही हैं। इनमें रिंग रोड और मेडिकल कॉलेज हरिद्वार के विकास मेंमिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंनेकहा कि पिछले 50 वर्षों से कई अधिक विकास कार्यभाजपा सरकार के सात साल के कार्यकाल में हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज रोड कनेक्टि विटी में हरिद्वार दिल्ली के बहुत करीब हो गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं के पास सरकार के कामकाज पर सवाल उठाने के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि गलत करने वाले, भ्रष्टाचार करने वालों पर सरकार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार की विकोसोन्मुख नीतियों की वजह से आगामी लोकसभा चुनाव जनता फिर से भाजपा को ही केन्द्र की सत्ता सौंपेगी।

