Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • गुलदार के हमलों को रोकने को ग्रामीणों ने किया झाड़ी कटान
  • टिहरी

गुलदार के हमलों को रोकने को ग्रामीणों ने किया झाड़ी कटान

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
rns featured image new

गुलदारो के बढ़ते हमलों को देखते तीर्थनगरी देवप्रयाग की भरपूर पट्टी में ग्रामीणो ने अपने बचाव के उपाय शुरू कर दिये हैं। इसमें गांवो के आसपास बारिश से उगी झाडिय़ों की सफाई प्रमुख है। पट्टी के गगवाड़ी गांव में महिलाओं व युवाओं ने एक साथ मिलकर गांव के आस पास उगी झाडिय़ो की सफाई का अभियान शुरू किया। इसमें सभी ने सार्वजनिक स्थानों पर झडिय़ों का पूरी तरह उन्मूलन किया। गगवाड़ी निवासी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक रावत का कहना है कि एक ओर से क्षेत्र में लगातार गुलदार मवेशियों को निवाला बना रहा है वहीं काँडाधार, फरस्वाड़ी, खडगीर आदि गांवों में ग्रामीणों पर हमला भी कर चुका है। ऐसे में गगवाड़ी गांव में लोगों ने गुलदार की छिपने की जगह बनी झाडिय़ों को साफ करने का फैसला लिया। इसमें गांव की बुजुर्ग महिलाएं भी दरांती लेकर उतरीं और गांव के आने जाने के रास्तों, जल स्रोतों व अकेले घरों के आसपास की झाडिय़ों को हटाने में सहयोग किया। गांववासियों के अनुसार झाडिय़ों के हटने से गुलदारों की दहशत में भी कमी आयेगी। गुलदारों के झाडिय़ो मे छिपे होने की आशंका से बच्चे व महिलाएं गांव के रास्ते व स्रोतों पर जाने में काफी दहशत महसूस करते थे। गगवाड़ी निवासियों के अनुसार वन विभाग व राजस्व विभाग की ओर से गांवों में झाडिय़ों को हटवाने की बात लगातार कही जा रही है, मगर अभी तक इस पर कोई कारवाही होते नहीं दिखी। ऐसे में ग्रामीणों ने सरकार के भरोसे न रहते गुलदारो के बचाव के लिए खुद ही झाडिय़ो को हटाने का अभियान शुरू किया गया। इसको देखते अन्य गांवों में भी झडिय़ों को हटाकर गुलदारो से बचाव का फैसला ले रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी विधायक पर कड़ी कार्रवाई हो : कांग्रेस
Next: साइबर ठगी से बचाव को पुलिस ने किया जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

केतन हत्याकांड में आया नया मोड़; जांच में नाबालिग से दुष्कर्म की पुष्टि, मां की तहरीर पर दर्ज हुआ मामला

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

अनियमितता मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.