Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • साइबर ठगी से बचाव को पुलिस ने किया जागरूक
  • पौड़ी

साइबर ठगी से बचाव को पुलिस ने किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
rns featured image new

पुलिस साइबर ठगी के मामलों पर पर त्वरित कार्रवाई कर रही है। साइबर ठगी से बचने के लिए पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। ग्रामीण इलाकों में भी ग्राम प्रधानों व अन्य लोगों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। एसएसपी पौड़ी ने साइबर ठगी के मामलों में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है। एसएसपी का कहना है कि साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता होना जरूरी है। पुलिस ने बीते दो दिनों के भीतर 90 हजार से अधिक की धनराशि पीडि़तों को वापस लौटाई है। एसएसपी पी रेणुका देवी का कहना है कि स्थानीय जनता को साइबर ठगी से बचाना उनकी प्राथमिकता मे शामिल है। बीती 20 अगस्त को गांधी मार्ग कोटद्वार निवासी अनुज बिष्ट के एकांउट से 86562 धनराशि निकाल दी थी। किसी व्यक्ति ने फोन पर स्वयं को बैंक कर्मी बताते हुए क्रेडिट कार्ड नंबर पूछ लिया था। अनुज ने जैसे ही क्रेडिट कार्ड के बारे में उक्त व्यक्ति को पूरी जानकारी दी तो अनुज के एकांउट से धनराशि साफ कर दी गई। अनुज की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए लेनदेन की पूरी जानकारी जुटाई। जांच में पता चला की आरोपित व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड का प्रयोग का ऑन लाइन शॉपिंग से ज्वैलरी खरीदी है। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पीडि़त के खाते से कटी धनराशि वापस लौटाई। वहीं शनिवार को पुलिस ने कोटद्वार निवासी मानसी गोयल की खाते से कटी राशि 4735 व सुमित कुमार के खाते से कटी राशि 1500 भी त्वरित कार्यवाही करते हुए वापस लौटाई। एसएसपी पी रेणुका देवी ने कहा कि साइबर ठगी से स्थानीय निवासियों को बचाना उनकी प्राथमिकता है। साइबर ठगी के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि इसको लेकर ग्रामीण इलाकों में भी जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के हमलों को रोकने को ग्रामीणों ने किया झाड़ी कटान
Next: एआरटीओ व एसडीएम ने की संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग, 8 वाहनों के चालान

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.