Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विजय संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं
  • देहरादून

विजय संकल्प यात्रा के जरिए भाजपा की उपलब्धियां गिनाईं

RNS INDIA NEWS 27/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का तीर्थनगरी ऋषिकेश में भाजपाइयों ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व सांसद बलराज पासी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान डा. निशंक ने कहा कि जनता ने उत्तराखंड में भाजपा को आशीर्वाद देने का पूरा मन बना लिया है। वहीं, यमकेश्वर क्षेत्र में भी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का स्वागत हुआ। यात्रा के जरिए भाजपा नेताओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियां बताईं। सोमवार शाम करीब 5 बजे बैराज रोड से ऋषिकेश पहुंची विजय संकल्प यात्रा का हरिद्वार रोड पर नगर निगम के गेट के बाहर मेयर अनिता ममगाई के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। यात्रा का दून तिराहा पर भी स्वागत किया गया। मौके पर मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, संजय शास्त्री, कुसुम कंडवाल, सुदेश कंडवाल, धीरेंद्र कुमार, सुमित पंवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
वहीं, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा की विजय संकल्प यात्रा निकली। यात्रा में शामिल भाजपा प्रदेश सुशासन विभाग के संयोजक शौर्य डोभाल, पूर्व सांसद नैनीताल बलराज पासी एवं पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र बिष्ट का जगह-जगह भाजपाइयों ने स्वागत किया। गरूड़ चट्टी से शुरु हुई भाजपा की विजय संकल्प यात्रा, लक्ष्मण झूला से होते हुए रामझूला स्थित लक्ष्मी घाट के समीप मैरीन ड्राइव तक पहुंची।

यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूरी ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा प्रदेश भर में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष पौडी संपत्त सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष गुरुपाल बत्रा, देवेंद्र ठाकुर, जिला महामंत्री जगत किशोर बर्थवाल, अभिनंदन दुबे, जिपं सदस्य आरती गौड, वीरेंद्र रावत, सुनीता विद्यार्थी, मनवीर बेघाना, भरतलाल, नवनीत राजपूत, विक्रम सिंह रौथांण, गोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, मंडल महामंत्री गजेंद्र नागर, प्रीतम राणा, अश्विनी गुप्ता, बिजेंद्र बिष्ट, विनोद जुगलान, विनीता नौटियाल, शकुंतला राजपूत, सुरजीत राणा, मनीष राजपूत, देवेंद्र पयाल, अशोक भंडारी आदि उपस्थित रहे।

संकल्प यात्रा बनेगी जीत का आधार : अग्रवाल
ऋषिकेश। तीर्थनगरी पहुंची विजय संकल्प यात्रा में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि यह यात्रा पार्टी की जीत का आधार बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में विकास को नई दिशा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने दी गंगोलीहाट, पिथौरागढ़ में विकास कार्यो की सौगात
Next: इस वाहन नंबर की सबसे महंगी बोली लगी, 1 लाख 63 हजार रुपये में बिका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.