Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • विद्युत कटौती और पेयजल समस्याओं को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन
  • बागेश्वर

विद्युत कटौती और पेयजल समस्याओं को लेकर युकां ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। युवा कांग्रेस ने विद्युत कटौती और पेयजल की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा और आपूॢत सुचारू जल्द नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सोमवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कांग्रेसी तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से नगर समेत जिले की विद्युत कटौती बढ़ गई है। जबकि ठिठुरन भरी ठंड पड़ रही है। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम नगर क्षेत्र में भी आपूॢत सुचारू नहीं कर पा रहा है। इसके अलावा मजियाखेत, कफलखेत, सैंज, पालनीकोट और आदर्श कालोनी में पेयजल का संकट पैदा हो गया है। इस भीषण ठंड में लोगों को प्राकृतिक स्त्रोतों का रुख करना पड़ रहा है। जबकि सरकार हर घर नल से जल की बात कर रही है, लेकिन विभाग सरकार की योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं। कहा कि दोनों विभाग सिर्फ कागजों पर दावे पेश कर रहे हैं। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है, जिसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित किया गया तो कांग्रेस सडक़ से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने उपजिलाधिकारीसे ऊर्जा निगम और जलसंस्थान को दिशा- निर्देश जारी करने की मांग की। इस मौके पर अंकुर उपाध्याय, उमेश उपाध्याय, सुनीता टम्टा, रोहित खैर, रंजीत दास, रंजीत डसीला, गौरव बोरा, भीम कुमार आदि लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम ने की केंद्र, राज्य पोषित, जिला योजना और बीसूका की समीक्षा बैठक
Next: मिशन के तहत दी गई बकरियों की जांच की मांग तेज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन स्वरोजगार और होम स्टे योजनाओं के 42 आवेदन स्वीकृत
  • माहवारी स्वास्थ्य पर ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों से किया संवाद
  • अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति : रेखा आर्या
  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.