Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • विद्युत शहदाह गृह के कार्यों का शिलान्यास
  • नैनीताल

विद्युत शहदाह गृह के कार्यों का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 07/02/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। रानीबाग में 2.91 करोड़ की लागत से विद्युत शवदाह गृह का निर्माण होगा। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, मेयर डॉ.जोगेन्द्र सिंह रौतेला व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया ने विद्युत शहदाह गृह के कार्यों का शिलान्यास किया।
रानीबाग के चित्रशिला घाट में विद्युत शवदाह गृह के शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की घोषणा के तहत रानीबाग में अत्याधुनिक विद्युत शहदाह का निर्माण शुरू किया जा रहा है। जनकल्याण की इस बहुद्देशीय परियोजना से शहर की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। चित्रशिला घाट स्थित गौला नदी में खुले में शवदाह करने से नदी का पानी प्रदूषित होता है। बरसात के समय शवों के दाह संस्कार में लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। आधुनिकतम शवदाह गृह बन जाने से नदी का पानी भी प्रदूषित नहीं होगा, साथ ही लोगों को सुविधा होगी।
मेयर डॉ.रौतेला ने कहा कि शवदाह गृह का निर्माण हल्द्वानी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस जन कल्याणकारी योजना को समय पर पूरा किया जाएगा। आधुनिकतम शवदाह गृह के अस्तित्व में आने से जल व वायु प्रदूषण कम होने के साथ ही जंगलों का दोहन भी कम होगा। जिपं अध्यक्ष बेला तोलिया ने कहा कि आधुनिकतम शवदाह गृह क्षेत्र के लोगों की बड़ी मांग थी, जिसे सरकार ने संज्ञान मे लेते हुए योजना के लिए बजट मंजूर किया। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री अजय राजौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, विनोद दानी, नरेन्द्र जोत सिंह, दिवाकर श्रोत्रिय, रेनू टंडन, मुकेश ढींगरा, योगेश रजवार, राजेन्द्र सिह बिष्ट, चन्दन बिष्ट, महबूब आलम, विनीत अग्रवाल, संजय दुम्का, भुवन जोशी, नीरज बिष्ट, भुवन तिवारी, पनराम मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र से रूसा के तहत दूसरे फेज की किश्त अवमुक्त होते ही शुरू होंगे रूके कार्य
Next: चरस के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.