Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • विधि विधान से खुले हेमकुंड साहिब के कपाट
  • चमोली

विधि विधान से खुले हेमकुंड साहिब के कपाट

RNS INDIA NEWS 23/05/2022
rns featured image new

चमोली। सिखों के हिमालयी तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट रविवार को विधि विधान से खुल गए हैं। पहले दिन 3 हजार तीर्थ यात्रियों ने वर्ष की पहली अरदास एवं प्रकाश पर्व पर दरबार साहिब में मत्था टेका। कोरोना काल के बाद दो वर्षों के अंतराल के उपरान्त विधिवत शुरू हो रही हेमकुंड की यात्रा को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कपाटोद्धघाटन पर इंगलैंड से भी आए जत्थे ने हेमकुंड में अरदास एवं शबद कीर्तन में भाग लिया।
शनिवार की देर शाम को घांघरिया पहुंचा जत्था रविवार की सुबह पांच बजे हेमकुंड के लिए रवाना हुआ। जिसके बाद घांघरिया से हेमकुंड तक की 5 किमी की खड़ी चढ़ाई का मार्ग जो बोले सो निहाल व वाहे गुरु दा खालसा जैसे उद्धघोषों से गूंज उठा। दो वर्षों के बाद यह 5 किमी की खड़ी चढ़ाई घोडे खच्चर, डांडी कांडी, पैदल यात्रियों की चहल पहल से गुलजार दिखा। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक सिंह, उपाध्यक्ष नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा, आर्मी 418 के कर्नल आरएस पुण्डीर के अतिरिक्त इंगलैंड, मच्छीवाड़ा, जालंधर, पटियाला व दिल्ली से आया जत्था मौजूद रहा। कपाट खुलने पर ट्रस्ट के अध्यक्ष जनक सिंह ने हेमकुंड पैदल यात्रा मार्ग से बर्फ एवं ग्लेशियर हटाने वाले सेना के जवानों को स्वरूपा ओढ़ाकर सम्मानित किया व सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। वहीं सुरक्षा के दृष्टीगत इस बार घांघरिया एवं हेमकुंड में एसडीआरएफ की एक टुकड़ी तैनात की गई है।
हेमकुंड के कपाट खुलने से पहले आये तीर्थ यात्रियों ने पवित्र हिम सरोवर में स्नान किया। इसके बाद ठीक साढ़े नौ बजे पंच प्यारों की मौजूगी में ग्रंथी मिलाप सिंह एवं कुलवंत सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब को सच खंड से दरबार साहिब में सुशोभित किया। जैसे ही ग्रंथी मिलाप सिंह एवं कुलवंत सिंह गुरुग्रंथ साहिब को अपने सर में रखकर सचखंड से बाहर आए। पूरा हेमकुंड क्षेत्र- सत नाम श्री वाहे गुरु, जो बोले सो निहाल ,वाहे गुरु दा खलसा के उद्धघोषों से गूंजने लगा। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर गुरुग्रंथ साहिब का स्वागत कर आशीर्वाद लिया। पंजाब से आये बैंड एवं गढ़वाल स्काउट के बैंडों की मधुर स्वर लहरियों के बीच गुरुग्रंथ साहिब को दरबार साहिब में सुशोभित किया गया। 11.30 बजे से 12.30 बजे तक भाई मोकम सिंह ने शबद कीर्तन किया। दोपहर एक बजे वर्ष की पहली अरदास हुई जिसके बाद हुक्मनामा लिया गया। तीर्थ यात्रियों को हलवा, पकोड़े, चाय, खिचड़ी प्रसाद के रूप में दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 23 मई
Next: एसडीआरएफ कोटे से पंजीकरण होने से तीर्थयात्रियों को राहत

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

आदिबदरी मंदिर परिसर में बढ़ रहीं दरारें, कई जगह धंसने लगे पत्थर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.