Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक विवाद में पांच के खिलाफ मुकदमा
  • हरिद्वार

विधायक विवाद में पांच के खिलाफ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

रुडकी। भक्तोवाली में गांव के ही कुछ लोगों ने क्षेत्रीय विधायक का विरोध कर जमकर खरी खोटी सुनायी थी। इस मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। विधायक के पीए ने थाना झबरेड़ा में एससीएसटी ऐक्ट के तहत दो लोगों को नामजद कर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक देशराज कर्णवाल बुधवार को भक्तोवाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर गए थे। गांव के लोगों को विधायक के आने का पता लगते ही कुछ लोग वहीं पहुंच गए।

झबरेड़ा की जनता में विधायक कर्णवाल के प्रति भारी रोष, जमकर खरी-खोटी सुनाई 

गांव वालों ने विधायक पर काम नहीं करने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई, डाक्टर की तैनाती, बेड लगाने की प्रक्रिया यह सब पांच दिन पूर्व यहां पर आए राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और नगर पंचायत चैयरमैन चौधरी मानवेंद्र सिंह की देन है। विधायक ने स्वास्थ्य केंद्र और गांव भक्तोवाली में कोई भी कार्य नहीं कराया है। इस मामले का कथित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर दिया। गुरुवार को विधायक के पीए जितेंद्र कुमार ने विधायक की ओर से तहरीर देकर पंकज पुत्र महकार, महकार पुत्र काला व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आज आए 218 कोरोना संक्रमित, 2 की मौत
Next: लिब्बरहेड़ी में घर-घर नहीं हो पायी जांच

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मुखिया महंत और कार्यकारिणी को बताया अवैध, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

17 जुलाई की छात्रों की गूंज रैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, हरिद्वार में हुई बैठक

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.