Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • विधायक शाह ने मंत्री सतपाल से की आपदा कार्य करवाने की मांग
  • टिहरी

विधायक शाह ने मंत्री सतपाल से की आपदा कार्य करवाने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/10/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   घनसाली विधानसभा क्षेत्र में इस वर्ष मानसून ने भारी तबाही मचाई है। लगातार हुई बारिश और भूस्खलन से सड़कों, पुलों, सिंचाई नालों और खेतों को गहरी क्षति पहुंची है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घनसाली विधानसभा की इन्हीं आपदा जनित परिस्थितियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक शक्ति लाल शाह ने प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात देहरादून में मुलाकात की। विधायक शाह ने मंत्री को घनसाली क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि कई सड़कें अब भी बंद पड़ी हैं। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित है। साथ ही सिंचाई नालों और तटबंधों को हुए नुकसान के कारण किसानों की फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है विधायक ने मंत्री सतपाल से आग्रह किया कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों, तटबंधों और सिंचाई योजनाओं की मरम्मत कार्यों को तत्काल प्रारंभ कराया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों और आपदा प्रभावित विकास योजनाओं के लिए विशेष बजट आवंटित किया जाना आवश्यक है। इस मौके पर सूर्य प्रकाश रतूड़ी, विक्रम असवाल सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर मंत्री से क्षेत्र में जल्द राहत कार्यों को गति देने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गढ़वाल विवि के पूर्व सह-सचिव ने की आत्महत्या
Next: रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्टूबर को बंद होंगे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.