Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विधायक मनोज तिवारी ने अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप, की कड़ी कार्रवाई की मांग
  • अल्मोड़ा

विधायक मनोज तिवारी ने अधिकारियों पर लगाया पक्षपात का आरोप, की कड़ी कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 08/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के फलसीमा में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत “मेरा गांव मेरी सड़क” योजना के तहत बनाए जा रहे सीसी मोटर मार्ग के उद्घाटन को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। इस सड़क का उद्घाटन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जाने पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने गहरा रोष व्यक्त किया है। विधायक तिवारी ने इसे जनप्रतिनिधियों की घोर उपेक्षा बताया और कहा कि अधिकारियों ने संवैधानिक मर्यादाओं का उल्लंघन किया है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तिवारी ने बताया कि इस सड़क के लिए 6 मार्च को धनराशि स्वीकृत हुई, जबकि 2 मार्च को ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्माण कार्य का उद्घाटन कर दिया। इसे उन्होंने हास्यास्पद और प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया। विधायक ने आरोप लगाया कि राज्य में अफसरशाही इस कदर हावी हो चुकी है कि जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में स्थानीय विधायक की उपेक्षा कर पार्टी विशेष के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देना संवैधानिक नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह स्पष्ट रूप से विशेषाधिकार हनन का मामला है, जिसे जरूरत पड़ने पर सदन में भी उठाया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को सत्ता पक्ष के दबाव में आकर मनमाने फैसले न लेने की नसीहत दी और कहा कि अल्मोड़ा की शिक्षित जनता भली-भांति जानती है कि विकास कार्यों के लिए कौन कितना संघर्ष कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 08 मार्च
Next: सिडकुल में आठ अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किए

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.