Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भौगोलिक आधार पर हो विधानसभाओं का पुनर्गठन: किशोर
  • टिहरी

भौगोलिक आधार पर हो विधानसभाओं का पुनर्गठन: किशोर

RNS INDIA NEWS 28/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के उस वक्तव्य का स्वागत किया है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में विधानसभा और लोकसभा सीटों का परिसीमन क्षेत्रफल के अनुसार किए जाने की बात कही है। उपाध्याय ने कहा कि राज्य में विधानसभा की 101, लोकसभा की 11 और राज्यसभा की 5 सीटें होनी चाहिए। विधानसभा सीटों में भी पहाड़ प्रतिनिधित्व ज्यादा हो। शुक्रवार को पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि वह 2004 से उत्तराखंड में परिसीमन को भौगोलिक आधार पर करने की वकालत करते आए हैं। इसके लिए उन्होंने अपने तत्कालीन साथियों के साथ सर्वपक्षीय बैठक भी की थी। लेकिन पहाड़विरोधी कुछ लोगों ने उस वक्त विधानसभा सत्र चलने नहीं दिया, जिससे प्रस्ताव तत्कालीन केंद्र सरकार को नहीं भेजा जा सका। कहा कि उत्तर-पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों की भांति उत्तराखंड में पलायन आयोग परिसीमन को भौगोलिक आधार पर करे। उत्तराखंड का सामरिक महत्व के साथ ही देश-दुनिया के लिए अगल स्थान हैं। हाल ही में खत्म हुए महाकुंभ के आयोजन में उत्तराखंड और खासकर टिहरी की सबसे बड़ी भूमिका रही। 200 क्यूमेक्स पानी प्रतिदिन टिहरी बांध से प्रयागराज महाकुंभ के लिए दिया गया। टिहरी बांध से ही दिल्ली को पेयजल सहित कई राज्यों को सिंचाई के लिए पानी मिलता है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों की हर स्तर पर पैरवी हो। सभी विधायकों और सांसदों से उत्तराखंड में भौगोलिक आधार पर सीटों के परिसीमन के लिए एकमत होने की अपील की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल की ओर से पहाड़ के खिलाफ की गई बयानबाजी पर विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को भाषा संयमित रखनी चाहिए, बजाए इस पर उलझने के विकास में ध्यान दें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गौमांस के साथ एक युवक दबोचा
Next: रोडवेज बस में ऑनलाइन कर सकते हैं कंडक्टर को भुगतान

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.