Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खुद का नहीं तो पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे विधायक कर्णवाल.. डाला दिल्ली में डेरा
  • हरिद्वार

खुद का नहीं तो पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे विधायक कर्णवाल.. डाला दिल्ली में डेरा

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

रुड़की।  झबरेड़ा से टिकट बचाने के लिए भाजपा के सीटिंग विधायक देशराज कर्णवाल ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। पार्टी ने उन्हें भगवानपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। फिलहाल वह झबरेड़ा से खुद का नहीं तो पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे हैं। भाजपा के कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे जाने की खबर के बाद झबरेड़ा सीट से विधायक देशराज कर्णवाल पसोपेश में फंसे हैं। वह पहले ही अपनी पत्नी वैजयंती माला का नाम सीट पर आगे बढ़ा चुके हैं। इस बीच हालात कुछ बदले। पिछली बार भगवानपुर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े सुबोध राकेश बसपा में शामिल होकर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। भगवानपुर में ममता राकेश कांग्रेस की मौजूदा विधायक हैं। उनका इस बार भी कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है। ममता और सुबोध रिश्ते में भाभी-देवर हैं। भगवानपुर सीट पर भाजपा देवर-भाभी के मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के लिए मजबूत चेहरा तलाश रही है। झबरेड़ा और भगवानपुर सीट आपस में सटी हुई है। भाजपा भगवानपुर से देशराज कर्णवाल को चुनाव लड़वाना चाह रही है। देशराज की पहली प्राथमिकता अभी खुद का नहीं तो पत्नी के लिए झबरेड़ा से टिकट कंफर्म करवाना है। इसके लिए उन्होंने दिल्ली में डेरा डाल रखा है।  देशराज कर्णवाल ने कहा कि उन्होंने बहुत अधिक विधायी और विकास कार्य किए। पार्टी झबरेड़ा से उनकी पत्नी को ही टिकट दे दे। बताया कि भगवानपुर से भी कार्यकर्ताओं के लगातार फोन आ रहे हैं। पार्टी जो निर्णय लेगी वह उसके साथ हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 57 पर्यटकों समेत 91 लोग कोरोना संक्रमित
Next: बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास मलबा आने यातायात बाधित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

भगवानपुर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.