Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास मलबा आने यातायात बाधित
  • टिहरी

बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास मलबा आने यातायात बाधित

RNS INDIA NEWS 17/01/2022
rns featured image new

नई टिहरी। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल के पास अचानक पहाड़ी से आये मलबे के चलते हाईवे बाधित हो गया। पुलिस ने मलेथा, चाका-गजा और मुनिकीरेती से नरेंद्रनगर की ओर यातायात डाइवर्ट किया है। सोमवार करीब साढ़े तीन बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल में पहाड़ी से दो बार मलबा भरभराकर आ गिरा। देवप्रयाग थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह से बछेलीखाल में पहाड़ी से हल्का मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हुआ, वाहनों की सुरक्षित आवाजाही को देखते बछेलीखाल के पास पुलिस टीम तैनात कर दी गई। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पहाड़ी से अचानक भारी मलबा हाईवे पर आ गिरा, जिसके बाद हाईवे बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शी मंजु देवी ने बताया कि उनके आगे चल रहे वाहनों के आगे पहाड़ी से अचानक मलबा गिरने लगा, जिसके बाद वह मौजूद पुलिस ने वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी। मलबा गिरने से कुछ मिनट पहले ही एक बाइक सवार वहां से गुजरा जो मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। सूचना के बाद एनएच ने मौके पर जेसीबी मशीनें भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू करवाया। मलबा अधिक होने के कारण देर रात तक हाईवे खुलने की संभावना जताई गई है। राजमार्ग बाधित होने से ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग आदि स्थानों की ओर जा रहे लोगों की मुश्किल भी बढ़ गई। राजमार्ग बाधित होने से शादी के बाद द्विरागमन को पहली बार ससुराल ऋषिकेश जा रहे दुल्हे हिमांशु को दुल्हन दिव्या के साथ वापिस अपने घर देवप्रयाग लौटना पड़ा। वहीं देर रात सड़क खुलने की सम्भावना को देखते हाईवे पर ऋषिकेश से चले वाहनों की कतार लगी हुई है। उधर पुलिस की सूचना के बाद मुनिकीरेती से देवप्रयाग ,श्रीनगर की ओर आने वाले वाहनों को नरेंद्रनगर-गजा-चाका से देवप्रयाग मार्ग के लिये डाइवर्ट किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुद का नहीं तो पत्नी को टिकट दिलाने की कोशिश में जुटे विधायक कर्णवाल.. डाला दिल्ली में डेरा
Next: बीरोंखाल क्षेत्र में जंगली जानवर का आतंक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.