Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • विधायक अरविंद पांडे ने किया चकरपुर में 800 मीटर सीसी टाइल्स रोड का शिलान्यास
  • ऊधम सिंह नगर

विधायक अरविंद पांडे ने किया चकरपुर में 800 मीटर सीसी टाइल्स रोड का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 19/04/2021
rns featured image new

काशीपुर। मंत्री व गदरपुर के विधायक अरविंद पांडे ने गांव चकरपुर में 800 मीटर सीसी टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। मंत्री ने कहा कि चकरपुर की सबसे बड़ी समस्या रेलवे अंडरपास की राह में फंसा अंतिम पेंच अब निकल चुका है। इसका टेंडर 20 अप्रैल को होने वाला है। इसके बाद 2.49 करोड़ की लागत से रेलवे अंडरपास का निर्माण कराया जायेगा। मंत्री अरविंद पांडे ने कहा प्रत्येक ब्लॉक में अटल उत्कर्ष के तहत दो विद्यालयों को अंग्रेजी मीडियम की तर्ज पर तैयार किया जायेगा। उन्होंने सिंचाई विभाग को माह में दो बार नहरों की सफाई करने के भी निर्देश दिये। लोगों ने मंत्री के सामने मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिये कहा। इस पर मंत्री पांडे ने सीएमओ से बात कर गदरपुर और बाजपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र का कैंप लगाने के निर्देश दिये। मौके पर जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी, सूरज जोशी, मंजीत सिंह राजू, मुनेश देवी, बलदेव राज, सुशील द्विवेदी, अमर पांडेय, अजीतपाल सिंह, करतार सिंह आदि मौजूद रहे।

मंत्री समझाते रहे, लोग कोविड नियम तोड़ते रहे
बाजपुर। कोविड को देखते हुए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने आयोजनकर्ताओं से कहा कि कोरोना को देखते हुये सभा की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से अपनी सुरक्षा करने की बात कही। पांडे ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर पहले से भी ज्यादा खतरनाक है। ऐसे में खुद को बचायें। मंत्री के कहने के बावजूद भी सभा में कोविड नियमों का उल्लंघन होता रहा। लोग एक दूसरे से सटकर खड़े रहे और सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते रहे। इतना ही नहीं मंच पर भी मंत्री के पास खड़े होने की चाह में नेता ही सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एम्स में ओपीडी सेवा बंद…. टेलीमेडिसिन ओपीडी के माध्यम से ले सकते हैं परामर्श
Next: वाहन ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, पीआरडी जवान घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.