Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विस सत्र : कांग्रेस ने सड़क से सदन तक सरकार को घेरा
  • देहरादून

विस सत्र : कांग्रेस ने सड़क से सदन तक सरकार को घेरा

RNS INDIA NEWS 24/12/2020
rns featured image new

देहरादून। इस साल के अंतिम विधानसभा सत्र में कांग्रेस सडक़ से सदन तक नई ऊर्जा में नजर आई। कांग्रेस के 11 विधायकों ने जहां सदन के भीतर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई समेत कई मुद्दों पर सरकार पर जोरदार हमले बोले। वहीं सदन से बाहर भाजपा के अंदाज में कभी गन्ना तो कभी माल्टा, गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन करते हुए खूब सुर्खियां बटोरी। 21 दिसंबर को हालांकि दिवंगत विधायकों को शोक-संवेदना की वजह से सदन में शांति रही है। लेकिन बाहर सडक़ पर यूथ कांग्रेस के रोजगार दो-वर्ना गद्दी छोड़ दो नारे के साथ विधानसभा घिराव में कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी थी। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भी खासतौर पर इस कार्यक्रम के लिए दून पहुंचे थे। पार्टी के सभी शीर्ष ऩेता भी इस विधानसभा कूच में शामिल रहे। दूसरे दिन गन्ना किसानों के मुद्दे पर कंधे पर गन्ना लेकर आते कांग्रेस विधायकों ने सदन के बाद सभी का ध्यान खींचा। तो सदन के भीतर पर एकजुटता के सरकार पर हावी होने की पूरी कोशिश की। काजी निजामुद्दीन के गन्ना फार्मूले के आगे बढ़ाते हुए विधायक माल्टा और धान लेकर प्रदर्शन करते हुए विधानसभा पहुंच गए। पुलिस के साथ नोकझोंक और छीनाझपटी की वजह से मीडिया में दूसरे भी दिन कांग्रेसी विधायकों ने जगह बनाई। आखिरी दिन कांग्रेस ने महंगाई और कानून व्यवस्था को हथियार बनाया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, फुरकान अहमद, आदेश चौहान समेत कांग्रेस के सभी विधायक गैस सिलेंडर के असली सिलेंडर और कुछ मॉडल लेकर विधानसभा तक प्रदर्शन करते हुए आए। सदन के भीतर भी कांग्रेस के सरकार पर हमले जारी रहे। मित्र विपक्ष की तोहमत झेल रहे कांग्रेस नेताओं के सरकार के खिलाफ आक्रामक रूख के राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार आम आदमी पार्टी की राज्य की सक्रियता तो एक वजह है ही। नए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की हर बड़े कार्यक्रम में खुद शामिल होने की वजह से कांग्रेस खासी आक्रामक हुई है। दरअसल, राज्य में वर्ष 2022 में फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें अब सवा साल भी पूरा नहीं बचा। ऐसे में सक्रियता बढ़ाकर कांग्रेस अपनी जमीन और मजबूत करने की कोशिश में है।

भाजपा को भाजपा के अंदाज में ही घेरा
शीतकालीन सत्र में कांग्रेस ने भाजपा को भाजपा के अंदाज में ही घेरा। भ्रष्टाचार, महंगाई, कानून व्यवस्था आदि विषयों पर भाजपा प्रतीकों के साथ प्रदर्शन कर ध्यान खींचती रही है। इस बार कांग्रेस विधायकों ने ठीक उसी अंदाज में कभी गन्ना, माल्टा, धान तो कभी गैस सिलेंडर को प्रतीक बनाते हुए प्रदर्शन किए। संख्या बल कम होने के बावजूद पुलिस को गच्चा देकर विधानसभा गेट तक प्रदर्शन करते हुए पहुंच जाने की वजह से कांग्रेस सभी का ध्यान खींचने में कामयाब भी रही।
प्रदेश सरकार की नीतियों की वजह से जनता बेहद दुखी है। कांग्रेस की जनता आवाज बनकर ही मुद्दों को उठा रही है। सडक़ से सदन तक कांग्रेस का यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा। जल्द ही प्रदेश में सांगठनिक गतिविधियों को ओर तेज किया जाएगा। दिसंबर में प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जाएगी। -देवेंद्र यादव, प्रदेश प्रभारी-कांग्रेस

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य में आज मिले कोरोना के 436 नए मामले, जानें अपने जिले का हाल
Next: सीएम और राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.