Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम और राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं
  • देहरादून

सीएम और राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 24/12/2020
04 (28)

देहरादून। क्रिसमस पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को शुंभकामनाएं दी। गुरुवार को अपने संदेश में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करते हुए कहा है यीशु मसीह के जन्मोत्सव का पर्व क्रिसमस समाज को प्रेम, आपसी भाईचारे और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उन्होंने आशा की कि उमंग व उत्साह का यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। उन्होंने कोविड-19 के प्रति जागरूक एवं सतर्क रहकर सभी सावधानियों के साथ क्रिसमस पर्व मनाने की अपील की है। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक समाज में नैतिक मूल्यों, विश्व शांति और मानव जीवन की गरिमा की स्थापना के लिये प्रभु यीशु मसीह के पवित्र वचनों की सार्वभौमिक प्रासंगिकता है। क्रिसमस का यह पर्व हमें ईसा मसीह के सिद्धांतों और उनकी शिक्षा की याद दिलाता है, जिन्होंने समाज में समरसता, समभाव, प्रेम एवं शांति के लिए कार्य कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे की भावना और खुशियों को बांटने का उत्सव है। उत्तराखंड में सभी पर्वो को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है। यीशु मसीह के जन्म के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह त्यौहार उनके बलिदान, सेवा, त्याग, प्रेम और करूणा जैसे आदर्शो का अनुसरण करने का संदेश देता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विस सत्र : कांग्रेस ने सड़क से सदन तक सरकार को घेरा
Next: अपहरण और हत्याकाण्ड का आखिरी आरोपी 7 साल बाद नोएडा से गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.