Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं ने 1.10 लाख ठगे
  • हरिद्वार

विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं ने 1.10 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों को फेसबुक पर विदेश में नौकरी का झांसा देकर 1.10 लाख ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, होमेश मिश्रा निवासी न्यू सुभाषनगर ज्वालापुर ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिसंबर 2024 में उन्होंने फेसबुक पर कैनेडियन एजुकेशन कंसलटेंट सेक्टर-35 बी, चंडीगढ़ नाम की कंपनी का विज्ञापन देखा था, जिसमें यूरोप के माल्टा में फोर्ट कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में नौकरी दिलाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर किरण और प्रियंका नाम की दो महिलाओं ने खुद को कंपनी की संचालिका और मैनेजर बताया। जनवरी में दोनों महिलाएं ज्वालापुर आकर उसके और मधुकर सिंह से मिलीं और उन्हें सुपरवाइजर और स्टोरकीपर पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
आरोप है कि रजिस्ट्रेशन के नाम पर दोनों से 5-5 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद 50-50 हजार रुपये जॉब अप्रूवल के बाद देने की बात तय हुई। विश्वास जताते हुए अप्रैल में अपने पासपोर्ट की प्रतियां और 50-50 हजार रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। कुछ दिन बाद दोनों को ईमेल के जरिए फर्जी जॉब कन्फर्मेशन और एम्प्लॉयमेंट लेटर भी भेजा गया। इसके बाद दोनों महिलाएं टालमटोल करने लगीं और फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि जानकारी जुटाने पर पता चला कि दोनों ने इसी तरह की फर्जी कंपनियां बनाई हुई हैं। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की  जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिहार में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत, उम्मीदवारों को लेकर असमंजस जल्द होगा दूर : हरीश रावत
Next: जेल से छूटे युवक ने किशोरी के फोटो किए वायरल, केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, किशोरी सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

सनातन धर्म का मूल स्वर संघर्ष नहीं बल्कि समन्वय है: रामनाथ कोविंद

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.