Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • जेल से छूटे युवक ने किशोरी के फोटो किए वायरल, केस दर्ज
  • हरिद्वार

जेल से छूटे युवक ने किशोरी के फोटो किए वायरल, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 19/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  पोक्सो अधिनियम के मुकदमे में कुछ समय पहले जेल से छूटे युवक पर पीड़ित किशोरी के पिता ने पुत्री की आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पोक्सो का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। न्यायालय में उनकी पीड़ित बेटी व अन्य के बयान हो चुके हैं। मुख्य आरोपी रोहन तीन साल की सजा काटकर फरवरी 2025 से जमानत पर बाहर है। आरोप लगाया कि उसने एवं उसके साथियों ने पहले से तैयार कई फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करके प्रसारित कीं। आरोप लगाया कि पहले भी उन्हें व परिवार को मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इससे परिवार सदमे में है। उनकी पत्नी का देहांत भी इसी मानसिक दबाव के बीच हुआ, जबकि वह भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदेश में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं ने 1.10 लाख ठगे
Next: अंतिम संस्कार हेतु जेब में 10 हजार रुपये रखकर खुदकुशी की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.