Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • विदाई के बाद 10 घंटे के अंदर ही दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत
  • चम्पावत

विदाई के बाद 10 घंटे के अंदर ही दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

चम्पावत। यहां मायके से ससुराल के लिए विदा हुई एक दुल्हन की विदाई के बाद 10 घंटे से भी कम समय के भीतर संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, टनकपुर के वार्ड-2 नेहरू पार्क निवासी चांदनी जुकरिया (22 वर्ष) की बीते रविवार को कोविड नियमों के तहत शादी हुई। देर रात एक बारातघर से चांदनी अपने ससुराल पाटी ब्लॉक के एक गांव के लिए विदा हुई। संदिग्ध परिस्थितियों में विदाई के 10 घंटे से कम समय के भीतर ही नई नवेली दुल्हन ने दम तोड़ दिया। ससुराल पक्ष के मुताबिक, दुल्हन की रविवार देर रात तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे सोमवार तडक़े पाटी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। इस घटना से मायके और ससुराल पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, दुल्हन के करीबियों ने बताया कि उसकी तबीयत पिछले कुछ दिनों से सही नहीं थी। उसे लगातार जुकाम और बुखार की शिकायत थी। हालांकि परिजनों ने उसका कोरोना टेस्ट नहीं करवाया था। सरकारी अस्पताल पाटी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.आभाष सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही दुल्हन चांदनी दम तोड़ चुकी थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। उन्होंने बताया कि चांदनी का कोविड टेस्ट भी नहीं किया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में लॉकडाउन की तैयारी में है सरकार?
Next: ऑक्सीजन की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.