Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑक्सीजन की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़
  • देहरादून

ऑक्सीजन की कालाबाजारी का पुलिस ने किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

निजी अस्पताल के मैनेजर समेत कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज

देहरादून। पटेलनगर थाने की पुलिस ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक निजी अस्पताल के मैनेजर समेत कुल छह लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि अस्पताल के लिए जा रहे ऑक्सीजन टैंकर से इन सभी ने साजिश के तहत अवैध तरीके से छोटे सिलेंडर में ऑक्सीजन की रिफिलिंग करते हुए पकड़े गए। पटेलनगर थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि मुखबिर के माध्यम से रात में सूचना मिली कि ग्रीन पार्क कॉलोनी निरंजनपुर में कुछ लोगों द्वारा ऑक्सीजन की कालाबाजारी की जा रही है। इसके आधार पर पुलिस ने यहां रात के दौरान ही छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने देखा कि ऑक्सीजन का एक टैंकर संख्या यूपी 83 एटी 0253 से वाहन यूके 07 सीए 9626 (छोटा हाथी) में रखे हुए एक 237 लीटर के सिलेंडर में ऑक्सीजन की अवैध रिफिलिंग की जा रही है। मौके पर मिले युवकों से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया कि ये टैंकर अरिहंत अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई करती है। वहां के मैनेजर के कहने पर पर वे लोग प्रिंस चौक स्थित एक ऑक्सीजन सप्लायर के सिलेंडर में ऑक्सीजन की रिफिलिंग कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कुल छह लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही की।

इन पर हुई कार्यवाही: पटेलनगर थाने की पुलिस ने आसिक अली पुत्र मजूर हसन निवसी 151 जीएमएस रोड कांवली गांव (चालक छोटा हाथी), इंद्रवीर सिंह राणा पुत्र वीरसैन राणा निवासी 25 ईसी रोड (मैनेजर अरिहंत अस्पताल), सुमित वर्मा पुत्र विरेंद्र कुमार वर्मा निवासी 66 ग्रीन पार्क निरंजनपुर (ऑक्सीजन सप्लायर), आदित्य वर्मा निवासी ग्रीन पार्क (ऑक्सीजन सप्लायर), विजय कुमार पुत्र रामवीर निवासी 89 प्रकाश विहार धर्मपुर (टैंकर मालिक) तथा विनोद पुत्र राजपी निवासी बरोला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के खिलाफ कार्यवाही की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विदाई के बाद 10 घंटे के अंदर ही दुल्हन की संदिग्ध हालात में मौत
Next: केकेआर के दो खिलाड़ी मिले कोरोना संक्रमित, आरसीबी के साथ आज होने वाला मैच रद्द

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

लापता युवक का क्षत-विक्षत शव किमाड़ी की खाई में मिला

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी को आवास, 2 लाख और स्त्रीधन लौटाने का आदेश

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.