Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

सोलर फेंसिंग नहीं होने पर दी तालाबंदी की चेतावनी

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के बैनर तले किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएफओ और राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर राजाजी टाइगर रिजर्व धौलखंड, चिल्लवाली रेंज और वन विभाग की खानपुर रेंज से लगी सीमा पर सोलर फेंसिंग नहीं की गई तो वन विभाग के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी जाएगी। सोमवार को राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वार्डन रविंद्र पुंडीर को ज्ञापन देते हुए भारतीय किसान यूनियन क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने बताया कि राजाजी पार्क की धौलखंड, चिल्लावाली रेंज और वन विभाग की खानपुर रेंज की सीमा पर सोलर फेंसिंग न होने के कारण वन्यजीव किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान बीते कई माह से वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को ज्ञापन देकर सोलर फेंसिंग की मांग कर रहे हैं। लेकिन किसानों की मांगों को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग और राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन सोलर फेंसिंग नहीं करा सकता तो किसानों का कर्ज और बिजली का बिल माफ किया जाना चाहिए। इस दौरान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने दूरभाष पर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के डायरेक्टर से वार्ता करते हुए अपनी मांगों से अवगत कराया। वहीं, राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन रविंद्र पुंडीर ने किसानों से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि सोलर फेंसिंग कराए जाने की मांग को लेकर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जैसे ही बजट प्राप्त होता है सोलर फेंसिंग लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट में वीरा संस्था के साथ शोधार्थी आशीष पंत ने मासिक धर्म को लेकर चलाया जागरूकता अभियान
Next: 9 नाबालिग, 1 शिशु को आरपीएफ ने छुड़ाया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • कोरियर कंपनी का कर्मचारी 3.86 लाख रुपये के पार्सल लेकर फरार
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.