Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वीरान चट्टियां फिर होंगी आबाद
  • देहरादून

वीरान चट्टियां फिर होंगी आबाद

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। राज्य में पुराने समय में चलने वाली पैदल चारधाम यात्रा को पुनर्जीवित करने की योजना अब जमीन पर उतरी है। पौड़ी जिला प्रशासन ने शनिवार को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम से यज्ञ कर इसकी शुरुआत की है। इसका मकसद यात्रियों को पुराने समय की यात्रा के रोमांच के साथ ठहराव स्थलों (चट्टियों) के इतिहास से भी रूबरू कराना है। दरअसल, पुराने समय में हिमालयी चारधाम यात्रा नाम से यह यात्रा प्रचलित थी। आवागमन के लिए वाहन नहीं होने के चलते तीर्थयात्री पैदल ही चारधाम की यात्रा करते थे, जिसकी शुरुआत स्वर्गाश्रम जौंक के पास मोहन चट्टी से होती थी। चढ़ाई वाले यात्रा मार्ग पर यात्री बड़े कस्बों और वीरान पड़ावों पर विश्राम करते थे। इन्हीं पड़ावों को चट्टी कहा जाता है। इतिहासकार वंशीधर पोखरियाल के मुताबिक गंगोत्री- यमुनोत्री मार्ग पर फूल चट्टी, राणा चट्टी, सयानी चट्टी, हनुमान चट्टी व जानकी चट्टी का जिक्र है। बदरीनाथ मार्ग पर हुनमान चट्टी और केदारनाथ मार्ग में गरुड़चट्टी और जंगलचट्टी आदि मार्ग शामिल है। प्रदेश सरकार ने इसी के जरिए राज्य के धार्मिक और पुराने महत्व को पर्यटन से जोड़ने के लिए यह पहल की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंश्योरेंस कंपनी को बीमा की 3.97 की राशि भुगतान करने के आदेश
Next: पौराणिक गंगा पथ पर निकले तीर्थयात्री

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.