Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौराणिक गंगा पथ पर निकले तीर्थयात्री
  • देहरादून

पौराणिक गंगा पथ पर निकले तीर्थयात्री

RNS INDIA NEWS 13/05/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा के पुराने मूल स्वरूप को जीवंत बनाने की पहल के तहत पौड़ी जिला प्रशासन की ओर से गंगा पथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान परमार्थ निकेतन आश्रम में डीएम डॉ. आशीष चौहान ने तीर्थयात्रियों और ऋषिकुमारों के साथ यज्ञ किया। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को गंगा पथ पर रवाना किया। स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में शनिवार को आयोजित गंगा पथ यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम में स्वामी चिदानंद मुनि भी शामिल हुए। उन्होंने डीएम डॉ. आशीष चौहान और ऋषिकुमारों व यात्रियों के साथ यज्ञ किया। गंगा पथ यात्रा के सुरक्षित संचालन की कामना की। यज्ञ के बाद यात्रियों के साथ डीएम भी गंगा पथ पर पैदल चले। बताया कि गंगा पथ यात्रा का रूट स्वर्गाश्रम से नौदखाल तक वाहन से है। जबकि, इसके आगे करीब 20 किलोमीटर सिमालू तक गंगा किनारे पैदल है। यह पुराने समय में चारधाम यात्रा का पैदल मार्ग था। गंगा के साथ चलने वाले पैदल मार्ग पर यात्रियों को प्रकृति और धर्म के साथ आध्यात्म का संगम नजर आएगा। कहा कि भविष्य में यात्री देवप्रयाग तक इस रूट की ओर आकर्षित होंगे।
स्वामी चिदानंद मुनि ने कहा कि जड़ों, मूल्य और मूल से जुड़ने का समय आ गया है। यह जीवन और प्रकृति की यात्रा है। उन्होंने आशा जताई कि यह यात्रा विश्व में प्रसिद्ध होगी, इसके बाद दुनियाभर के लोग भी देवभूमि की पवित्रता और सुंदरता का अनुभव कर सकेंगे। वहीं, इस यात्रा में सिर्फ देसी ही नहीं, बल्कि विदेशी लोग भी शामिल हुए। भारी संख्या में यात्रियों के बीच कई बच्चे भी नजर आए। सुबह शुरू हुई यात्रा में शामिल तीर्थयात्री शाम के वक्त विभिन्न इलाकों से होते हुए देवप्रयाग पहुंचे। मौके पर डीएफओ स्वप्निल कुमार, साध्वी भगवती सरस्वती आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वीरान चट्टियां फिर होंगी आबाद
Next: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड जीत के बाद अब सीएम पद पर निगाहें, सिद्धारमैया या शिवकुमार? आलाकमान लेगा निर्णय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.