Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन
  • देहरादून

वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखण्ड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष और जनआंदोलनों को दबाने के लिए दमनात्मक नीति अपना रही है।शनिवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती के आह्वान पर महानगर देहरादून इकाई ने द्रोण चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर रोष व्यक्त किया।पार्टी नेताओं का आरोप है कि उक्रांद के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी और पुष्पेश त्रिपाठी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष नेगी को नजरबंद किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। कार्यकर्ताओं ने इसे पूरी तरह अलोकतांत्रिक और जनभावनाओं के खिलाफ बताया। इस दौरान देहरादून महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि हमारे दल के वरिष्ठ नेताओं पर ये अंकुश लगाने की गैर लोकतांत्रिक कुचेष्ठा है। यह कार्रवाई प्रदेश की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास है, जिसे उत्तराखंड क्रांति दल किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। सरकार विपक्ष और जनआंदोलनों को दबाने के लिए दमनात्मक नीति अपना रही है, जो लोकतंत्र के लिए अत्यंत चिंताजनक है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी ने कहा कि सरकार राजधानी गैरसैंण की आवाज को दबाना चाह रही है, जिसे उक्रांद किसी भी हाल में होने नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस प्रकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाइयां बंद नहीं कीं तो पार्टी प्रदेशभर में व्यापक आंदोलन छेड़ेगी। वहीं केंद्रीय महिला अध्यक्ष संतोष भंडारी ने कहा कि उत्तराखंड के स्वाभिमान, लोकतांत्रिक अधिकारों और जनता की आवाज की रक्षा के लिए उत्तराखण्ड क्रांति दल का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल, संगीता बहुगुणा, महानगर महामंत्री राजीव नौटियाल, निशिथ मनराल, गजेंद्र नेगी, संदीप असवाल, भोला चमोली, रुचि उनियाल, कपिल कुमार, संतोष नौटियाल, सौरभ सेमवाल, अनूप बिष्ट, उत्तरापंत बहुगुणा, नैना लखेड़ा, गिरीश कोठारी, आनंद कोठारी, आनंद ध्यानी, राम कुमार, रश्मि श्रेष्ठा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर उड़ाए लाखों रुपये
Next: व्यापारी से एक करोड़ के वाहन, 45 लाख की नगदी हड़पी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.