Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यापारी से एक करोड़ के वाहन, 45 लाख की नगदी हड़पी
  • देहरादून

व्यापारी से एक करोड़ के वाहन, 45 लाख की नगदी हड़पी

RNS INDIA NEWS 14/03/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। राजपुर थाना क्षेत्र में जाखन चौकी में एक व्यक्ति पर एक करोड़ रुपये के वाहन व 45 लाख नकदी हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मूल रूप से हरियाणा निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह रिंग रोड क्षेत्र में रहकर वाहन किराये पर देने का व्यवसाय करते हैं। लगभग एक वर्ष पूर्व उनकी जान-पहचान कैनाल रोड स्थित अंजलि गारमेंट्स के संचालक आदर्श वीर धवन उर्फ राहुल धवन से हुई। राहुल ने अपने व्यवसाय के लिए वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। विश्वास में आकर अनिल और उनके साथियों ने वर्ष 2025 में अपनी दो स्कॉर्पियो, थार, स्विफ्ट और क्रेटा गाड़ियां उसे दे दीं, जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। इसके अलावा, आरोपी ने अलग-अलग समय पर उनसे 45 से 46 लाख रुपये की नकदी भी ली। आरोप है कि जब फरवरी 2026 में वाहन और पैसे वापस मांगे गए, तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए भुगतान से इनकार कर दिया। पीड़ित को जानकारी मिली है कि आरोपी ने उनके वाहन अन्य लोगों के पास गिरवी रख दिए हैं या बेच दिए हैं। राजपुर पुलिस के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन
Next: मसूरी के लिए मंत्री गणेश जोशी ने 15 साल में क्या किया बताएं: हरक सिंह

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.