Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, सीएम तीरथ समेत इन नेताओं ने जताया शोक
  • उत्तराखंड

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, सीएम तीरथ समेत इन नेताओं ने जताया शोक

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
indirahridayeshjpg

देहरादून। उत्तराखंड की विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता इंदिरा हृदयेश का आज सुबह निधन हो गया । लगभग 5 घंटे के बाद उनकी शव यात्रा दिल्ली से हल्द्वानी के लिए रवाना हो गई उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप में यह जानकारी देते हुए बताया कि इससे पूर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस के उत्तराखंड के अध्यक्ष प्रीतम सिंह उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महेंद्र सिंह पाल और आरेंद्र शर्मा महासचिव विजय सारस्वत आईटी सेल के अध्यक्ष शिल्पी अरोड़ा राज्य कांग्रेस के सह प्रभारी राजेश धर्मानी और दीपा पांडे सिंह पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय व इंदिरा हृदयेश के सुपुत्र सुमित हितेश ने स्वर्गीय हृदेश को पुष्पांजलि अर्पित की और इंदिरा हृदयेश अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा इंदिरा हृदयेश जी तुम्हारा नाम रहेगा आदि नारों के साथ शव यात्रा को हल्द्वानी के लिए करीब 3:00 बजे विदा कर दिया गया। धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि आज रात इंदिरा जी के पार्थिव शरीर को उनके हल्द्वानी में सिविल लाइन स्थित आवास पर रखा जाएगा। और कल सुबह राज्य कांग्रेस मुख्यालय स्वराज भवन में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। बाद में एक जुलूस के रूप में उनकी शव यात्रा अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचेगी।
इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश कांग्रेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने इंदिरा हृदयेश के निधन को राज्य कांग्रेस के लिए और प्रदेश की जनता के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि उनके निधन से राज्य ने अपना एक श्रेष्ठतम नेता खो दिया है। इन नेताओं ने इंदिरा हृदयेश को एक शानदार प्रशासक एक कुशल वक्ता और जुझारू क्षमता का महान नेता बताते हुए कहा है कि उत्तराखंड के नवनिर्माण में उनकी भूमिका को सदैव याद रखा जाएगा। रामपुर की बेगम नूर बानो ने भी स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपना अभिन्न मित्र बताते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
शव यात्रा की रवानगी से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह सिंह केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने दिवंगत नेता के शव पर सम्मान स्वरूप चादर चढ़ाई।
धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने डॉ इंदिरा के पुत्र सुमित हृदेयंश से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की है।

एक दिन का राजकीय शोक घोषित
देहरादून- नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रिदेश के निधन पर सरकार राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित कर सकती है। ख़बर है की शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने मुख्य सचिव से फोन पर इसको लेकर बात की है और जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फिलहाल 22 जून तक जारी रह सकता है कोविड कर्फ्यू
Next: दो लड़कों का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, प्रदान की गई प्रोत्साहन राशि
  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.