Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • फिलहाल 22 जून तक जारी रह सकता है कोविड कर्फ्यू
  • उत्तराखंड

फिलहाल 22 जून तक जारी रह सकता है कोविड कर्फ्यू

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी के बावजूद सरकार प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू में ज्यादा ढील देने से परहेज कर सकती है। इसे देखते हुए कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते आगे बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान वर्तमान व्यवस्था को ही बरकरार रखने की तैयारी है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद ही कर्फ्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश में लागू कोविड कर्फ्यू की अवधि 15 जून को सुबह छह बजे खत्म हो रही है। इसे देखते हुए सभी की नजरें सरकार पर टिक गई हैं कि वह कर्फ्यू हटाएगी या फिर इसे कुछ दिन और बरकरार रखेगी। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में शासन स्तर पर भी मंथन चल रहा है। ये बात भी सामने आ रही है कि यदि कर्फ्यू हटाया गया या फिर ज्यादा ढील दी गई तो कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अब तक की मेहनत पर पानी फिरते देर नहीं लगेगी। इसे देखते हुए फूंक-फूंक कर आगे कदम बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि फिलहाल 22 जून तक कोविड कर्फ्यू को आगे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने समेत वर्तमान में जारी व्यवस्था को यथावत रखा जा सकता है।
इसके साथ ही राज्य के जिन जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आई है, वहां क्षेत्र विशेष को कर्फ्यू से छूट देने के संबंध में जिलाधिकारी निर्णय ले सकते हैं। सरकार जिलाधिकारियों को पहले ही इसके लिए अधिकृत कर चुकी है। वहीं इस मामले में सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अनुसार आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद ही कर्फ्यू के संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रीठाचौरा चौखुटिया के दिव्यांश बने सेना में अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
Next: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, सीएम तीरथ समेत इन नेताओं ने जताया शोक

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र
  • मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा चलाएगी विशेष जनसंपर्क अभियान
  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.