
रुड़की। शहर में युवकों के दो गुटों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच किसी ने पुलिस को मारपीट की सूचना दी लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले की युवक वहां से फरार हो गए। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी युवकों का भगवानपुर के युवकों से वर्चस्व को लेकर विवाद है। इसे लेकर युवकों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसके चलते इनके बीच तनातनी चल रही है। भगवानपुर निवासी दो युवक बाइक से पनियाला रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे गुट के युवकों को इसकी भनक लग गई।

