Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन कर्मी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़
  • देहरादून

वन कर्मी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़

RNS INDIA NEWS 03/03/2021
rns featured image new

आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी न होने पर वन कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार शुरू

विकासनगर। टिमली रेंज की धौला बीट में गश्त के दौरान वन कर्मी से मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस मामले में नामजद तीन आरोपी महिलाओं की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई। इससे आक्रोशित टिमली रेंज के वन कर्मियों ने कार्यबहिष्कार शुरू किया है। वन कर्मियों ने कहा कि जब तक आरोपी महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं की जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आक्रोशित वन कर्मियों ने धर्मावाला रेंज कार्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बीती 28 फरवरी को वनकर्मी जीत सिंह अपने सहयोगी कर्मी दीपक, राजीव, अरुण कुमार जोशी के साथ धौला बीट में गश्त कर रहे थे। पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया कि धौला बीट पर कुछ महिलायें रोहणी के पेड़ों का अवैध कटान कर रही थी। बताया कि धौलातप्पड गांव की तीन महिलाओं हुसना पत्नी अकबर अली, शरीफा पत्नी इमाम हुसैन व शकीना पत्नी बशीर निवासी धौलातप्पड़ को जब अवैध कटान करने से रोका तो महिलाओं ने जीत सिंह की लाठी डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया था, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वन कर्मियों ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर बुधवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शनकारियों में अध्यक्ष सहायक वन बीट अधिकारी संघ कालसी वन प्रभाग दीपक उनियाल, निधि सिंह अध्यक्ष वन आरक्षी संघ, कुशलराज सिंह, संतराम, जगदीश बमराड़ा, अरुण रावत, जमरसिंह, जेएस नौटियाल, प्रदीप चौहान, रूपराम, राजेश भंडारी, अतर सिंह, गौरव, अवतार सिंह रावत, केशर सिंह, गुलशेर, दिनेश,गीतराम, सोमपाल,वीर सिंह, सरजीत, मैदीन, समुद्रपाल, शाहरुख, अनुज तोमर, चैतराम, मोहनदास, पदम सिंह, ऋचा, बीरसिंह, राजेश, गीताराम, राशिद, मायाराम, नरेश, संजीव, निशांत कुमार, अरुण जोशी, जीत सिंह, मुकेश बहुगुणा आदि शामिल रहे। इस मामले में चौकी इंचार्ज कुल्हाल पंकज कुमार का कहना है कि आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस तस्करी के आरोपी की जमानत खारिज
Next: 4 माह से लापता युवक हरकी पैड़ी से बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
  • अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.