Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वनाग्नि की परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को हुई मॉक ड्रिल
  • अल्मोड़ा

वनाग्नि की परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को हुई मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 13/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य में वनाग्नि की चुनौतियों से समाधान के लिए वनाग्नि की पिछली घटनाओं में आई समस्याओं का ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाएं बनानी होगी। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए जन भागीदारी भी बहुत महत्वपूर्ण है। यह बात जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने गुरुवार को आयोजित वनाग्नि की मॉक ड्रिल के संबंध में कही। वनाग्नि पर नियंत्रण के लिए संयुक्त रूप से आयोजित इस मॉक ड्रिल में जनपद के 3 स्थान (बिनसर, बलढोटी तथा सिटोली) चिन्हित किये गये। स्टेजिंग एरिया पुलिस लाइन बनाया गया। वनाग्नि के कारण विभिन्न परिस्थितियों का किस तरह समाधान करना है, रिस्पांस टाइम कम करने, वनाग्नि को रोकने के लिए जन सहयोग और अन्य प्रभावी उपायों पर यह मॉक ड्रिल की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से जरूर वनाग्नि के समय उस पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, आईटीबीपी, एसएसबी, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को अल्मोड़ा के वन क्षेत्र में वनाग्नि से निपटने के लिए आयोजित इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में आग लगने की स्थिति में त्वरित बचाव और राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करना था। मॉक ड्रिल के दौरान एक काल्पनिक स्थिति तैयार की गई, जिसमें घने जंगल में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग, दमकल कर्मी, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तुरंत हरकत में आईं। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें आग को नियंत्रित करने के लिए ब्लोअर, वाटर कैनन, फायर बीटर और अन्य उपकरणों का उपयोग करती दिखीं। साथ ही ड्रोन और अन्य निगरानी उपकरणों का उपयोग कर यह देखा गया कि आग किस दिशा में फैल रही है और किन क्षेत्रों में तत्काल राहत पहुंचाने की आवश्यकता है। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काशीपुर की तीनों सहकारी समितियों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त
Next: ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों पर कसा शिकंजा, ये काम करने में विफल रही तो लगेगा 10 लाख रुपए तक का जुर्माना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.