Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वन पंचायतें उत्तराखण्ड में वनों की सजग प्रहरी: डीएफओ
  • अल्मोड़ा

वन पंचायतें उत्तराखण्ड में वनों की सजग प्रहरी: डीएफओ

RNS INDIA NEWS 21/03/2021
IMG_20210321_201037_compress46.jpg

कुमाऊँ का पहला 3 डी प्रोजेक्टर लगा सोनी बिनसर में


अल्मोड़ा। 21 मार्च रविवार को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर यहां सोनी बिनसर रानीखेत में वन विभाग ने भव्य आयोजन किया। यहां तैयार किए गए नेचर इंटरपिटेशन और कैंप साईट में वृहद कार्यक्रमों की श्रृखला में जहां स्कूली छात्रों को कैंप साईट दिखाई गई वहीं सरपंचों के साथ वन संरक्षण पर मंथन किया गया। इस अवसर पर वनाधिकारी अल्मोड़ा महातिम सिंह यादव ने वन पंचायतों के इतिहास पर प्रकाश डाला और कहा कि ब्रिटिश काल के बाद उत्तराखण्ड के वनों के संरक्षण में इनका गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। उन्होंने वृहद गोष्ठी में क्षेत्र के 74 सरपंचों को लीसा फसल 2015 का 33 लाख 62 हजार रुपये का भुगतान किया। स्थानीय दलमोटी और भटोलिया के सरपंच गोपाल सिंह व धरम सिंह को सम्मानित किया गया। उनके द्वारा लीसा राॅयल्टी की धनराशि का सदुपयोग करते हुए वन पंचायत में नर्सरी और पौधरोपण किया गया। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा एसएसजे कैंपस के दो दर्जन और देवलीखेत जीआईसी के 4 दर्जन से अधिक छात्रों को नेचर लर्निंग के साथ वर्ड वाचिंग कराई गई। मौके पर चिड़िया विशेषज्ञ कल्याण सिंह सजवाण मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दणिकी कुमाऊं वृत्त और नीरज श्रीवास्तव द्वारा उन्हें चिड़िया जगत की जानकारी दी गई। इस अवसर पर वनाधिकारी श्री यादव ने बताया कि नेचर इंटरपिटेशन सेंटर में जहां 9 टैंट और 5 शौचालय एक कैंटीन आदि लगाए गए हैं वहीं यहां एक डाॅरमेट्री के साथ 3डी प्रोजेक्टर से सभागार को सुसज्जित कर दिया गया है। उन्होंने बताया की समीपवर्ती गांवों की महिलाएं समूहों के माध्यम से यहां का संचालन करेंगी। यहं केंद्र लगातार विकिसित किया जा रहा है। लगभग 10 से 15 हेक्टेअर में फैला यह क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों के लिए तैयार है। इस अवसर पर सोनी, देवली आदि गांवों के ग्रामीणों के अतिरिक्त एसडीओ रानीखेत गणेश देवली, आरओ रानीखेत हरीश कुमार टम्टा, आरओ गगास, नवीन कुमार टम्टा, आदि ने भी अपने विचार रखे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का अल्मोड़ा में फूल मालाओं से किया भव्य स्वागत
Next: पंजाब, हरियाणा सहित उत्तर-पश्चिम भारत में आज से बारिश शुरू होने की उम्मीद : मौसम विभाग

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.