Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन गुर्जरों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप
  • देहरादून

वन गुर्जरों ने लगाया सरकार पर उपेक्षा का आरोप

RNS INDIA NEWS 05/07/2022
rns featured image new

विकासनगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत वन गुर्जर बस्ती धौला तप्पड़ के बाशिंदों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित वन गुर्जर दुश्वारियों भरा जीवन जी रहे हैं। लेकिन सरकार का कोई भी कारिंदा उनकी सुध नहीं ले रहा है। सरकार की उपेक्षा से नाराज वन गुर्जरों ने अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का निर्णय लिया है। सोमवार को धौलातप्पड़ स्थित विद्यालय में वन गुर्जरों की बैठक हुई। बैठक में सरकार पर वन गुर्जरों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बस्ती के नंबरदार लियाकत अली ने कहा कि राज्य गठन के बाद भी जंगलों में रहने वाले गुर्जर समुदाय की दशा में कोई अंतर नहीं आया। पछुवादून के तिमली, धर्मावाला, धौलातप्पड़ बस्ती में गुर्जरों के परिवार पचास वर्ष से अधिक समय से स्थाई निवास कर रहे हैं। लेकिन सरकार इनको मूलभूत सुविधा मुहैया कराने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। आज भी वन गुर्जरों की बस्ती मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कहा कि धौलातप्पड़ बस्ती को जाने वाला मार्ग उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन आता है जिसके चलते राज्य गठन के बाद से ही मार्ग का सुधारीकरण नहीं हुआ है। सरकार इस मार्ग के हस्तांतरण के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके साथ ही वन गुर्जरों की बस्तियां स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थाई निवास प्रमाण पत्र नहीं होने से सरकारी योजनाओं का लाभ भी वन गुर्जरों को नहीं मिल रहा है। जिसके चलते पिछले पचास वर्षों से अपने ही देश में शरणार्थियों जैसा जीवन यापन कर रह रहे हैं। बैठक में वन गुर्जरों ने अपने अधिकार व सुविधाएं लेने के लिए सड़क पर उतर कर आंदोलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान अकबर, इमाम हुसैन, इरशाद, शराफत, अनवर, मशर बीबी, हुसन बीबी, नूरजहां, निशा, शकीना बीबी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिंचाई मंत्री को ज्ञापन भेज की नाले की सफाई की मांग
Next: बुरांस्वा विवाहिता महिलाओं ने समाल्टा मंदिर में चढ़ाया चांदी का छत्र

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.