Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वन दरोगा भर्ती धांधली में हरिद्वार से सचिन गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

वन दरोगा भर्ती धांधली में हरिद्वार से सचिन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
rns featured image new

देहरादून। वन दरोगा भर्ती धांधली के आरोप में एसटीएफ ने हरिद्वार के एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी को धांधली से जुड़े परीक्षा केंद्र में बैठने वाले परीक्षार्थियों की पूरी जानकारी थी। वह यहां नकल कराने में शामिल रहा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच के दौरान 2021 में हुई वन दरोगा भर्ती में भी धांधली का पता चला। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा हुई। जांच के दौरान पाया गया कि अभ्यर्थियों का समान परीक्षा लॉग है। मामले में एसटीएफ की ओर से साइबर थाने में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन, बाद में व‌िधिक राय ली गई तो इसमें आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं हो सकती थी। मुकदमे को रायपुर थाने में ट्रांसफर कर दिया गया। केस में नौ आरोपी नामजद हैं। इसमें सचिन कुमार निवासी तेलीवाला, शिवदासपुर, हरिद्वार भी नामजद था। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस मामले में एसटीएफ ने शुक्रवार को सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सचिन हरिद्वार में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियां कराता था। उसने पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसे केवल इतना पता था कि कौन सा अभ्यर्थी कहां पर बैठा हुआ था। यही जानकारी उसने दलालों को दी थी। परीक्षा केंद्र पर भी वह नकल कराते वक्त मौजूद था। इसके लिए उसे मोटी रकम मिली थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अब शिक्षा संकाय में होगा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन, शिक्षाविदों ने किया मंथन
Next: बारिश से चकराता कालसी में हुए नुकसान की डीएम ने की समीक्षा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
IMG-20260701-WA0004
  • देहरादून

डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.