Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अब शिक्षा संकाय में होगा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन, शिक्षाविदों ने किया मंथन
  • अल्मोड़ा

अब शिक्षा संकाय में होगा रोजगारपरक पाठ्यक्रमों का संचालन, शिक्षाविदों ने किया मंथन

RNS INDIA NEWS 30/09/2022
IMG-20220930-WA0018

शिक्षा संकाय में महिला विकास में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका विषय पर हुई अहम बैठक

अल्मोड़ा। शिक्षा संकाय, लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र, सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो भीमा मनराल के निर्देशन के महिला विकास में गैर सरकारी संगठनों की भूमिका विषय पर एक अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिला अध्ययन केन्द्र की समन्वयक डॉ. संगीता पवार द्वारा बैठक की कार्यसूची को प्रस्तुत करते हुए केंद्र की परिदृष्टि, मिशन, लक्ष्य समूह, केंद्र द्वारा आयोजित गतिविधियों के विवरण के साथ ही अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो भीमा मनराल ने बताया की गैर सरकारी संगठनों की महिला विकास एवं संशक्तिकरण के क्षेत्र के धरातल से जुड़कर कार्य करने, विशेष रूप से वंचित वर्ग की महिलाओं तक पहुँच बनाने में अग्रणी भूमिका रही है। अतः बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला विकास के क्षेत्र में सहयोगात्मक गतिविधि के तहत अग्रिम परियोजनाओं हेतु साझा रणनीति तय करना है। कार्यक्रम में आवश्यकता आधारित एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों के संचालन, शिक्षकों, प्राचार्यों एवं शिक्षक प्रशिक्षको के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किये जाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अमन संगठन के अध्यक्ष रघु तिवारी द्वारा संकाय स्तर पर वर्तमान में संचालित बीएड एवं एमएड कार्य एवं महिला पाठ्यक्रम एवं महिला अध्ययन केंद्रों द्वारा प्रस्तावित कोर्स में भी जेंडर परिप्रेक्ष्य से संदर्भित मुद्दों को तिवारी जी द्वारा शामिल किये जाने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में अल्मोड़ा शहर से महिला विकास के क्षेत्र में विशेष योगदान प्रदान कर रहे विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया अमन संगठन से रघु तिवारी व नीलिमा भट्ट, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग से संगीता जोशी व लवली दास्पा, अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन अल्मोड़ा से अभिजीत एवं अभिलाषा, स्पर्धा संगठन से दीप चंद्र बिष्ट उपस्थित रहे व अमूल्य विचारों को साझा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी वर्ग भी सम्मिलित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग से छेड़छाड़ में आरोपी गिरफ्तार
Next: वन दरोगा भर्ती धांधली में हरिद्वार से सचिन गिरफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.