Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। नगर निगम ने सोमवार को ज्वालापुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर सड़क और फुटपाथ पर किए गए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन निगम टीम ने अभियान जारी रखा। नगर निगम की टीम ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए ज्वालापुर में गोयल स्वीट्स से अंसारी मार्केट तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त नंदन कुमार के निर्देश पर मुख्य सफाई निरीक्षक विकास चौधरी और मुख्य सफाई निरीक्षक विकास छाछर के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने सड़क और फुटपाथ पर किए गए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण हटाए। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध भी जताया, लेकिन नगर निगम की टीम ने शांतिपूर्वक अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य पूरा किया। अभियान में सफाई नायक अरुण, सफाई नायक बंटी तथा नाला गैंग के कर्मचारी प्रमुख रूप से शामिल रहे। टीम ने दुकानदारों को सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण न करने की हिदायत देते हुए कहा कि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाकर प्रशासन का सहयोग करें, ताकि शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था और स्वच्छ वातावरण बनाए रखा जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम
Next: स्वनिधि महोत्सव में फेरी व्यवसायियों को योजनाओं की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.