Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाजपेयी के विचार और वीर साहिबजादों का बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : अजेय
  • हरिद्वार

वाजपेयी के विचार और वीर साहिबजादों का बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : अजेय

RNS INDIA NEWS 21/12/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी जिला रुड़की की ओर से रविवार को भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अटल स्मृति वर्ष एवं वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना, राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करना व महान विभूतियों के जीवन मूल्यों को कार्यकर्ताओं तक पहुंचाना रहा। कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, लोकतंत्र और सुशासन को समर्पित रहा है। उन्होंने राजनीति को सेवा और संवेदना से जोड़ा तथा भारतीय राजनीति को एक नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि वीर बाल दिवस हमें गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के अतुलनीय साहस, त्याग और राष्ट्रधर्म की भावना का स्मरण कराता है। ऐसे महान आदर्शों को आत्मसात कर भाजपा कार्यकर्ताओं को समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है। अटल स्मृति वर्ष के माध्यम से पार्टी वाजपेयी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और विश्व पटल पर सम्मान की नई ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने कहा कि साहिबजादों का बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए त्याग से बड़ा कोई मार्ग नहीं होता। पूर्व विधायक करतार सिंह भड़ाना ने अपने विचार रखते हुए कहा कि अटल का जीवन सादगी, दृढ़ निश्चय और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक था। कार्यशाला में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी आदित्य चौहान, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीस गौड, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, अजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख कविंदर चौधरी रहे। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल व अक्षय प्रताप सिंह ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रपुर में जल्द खुल सकती है साइकिलिंग की नेशनल एकेडमी
Next: आंगनबाड़ियों कार्यकर्ताओं की बीएलओ पद से इस्तीफे की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.