Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • रुद्रपुर में जल्द खुल सकती है साइकिलिंग की नेशनल एकेडमी
  • ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में जल्द खुल सकती है साइकिलिंग की नेशनल एकेडमी

RNS INDIA NEWS 21/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित वेलोड्रोम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इससे पूर्व, विशेष प्रमुख सचिव खेल सिन्हा रविवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित ट्रैक साइकिलिंग नेशनल चैंपियनशिप में पहुंचे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के बाद रुद्रपुर के वेलोड्रोम में नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर में साइकिलिंग की नेशनल एकेडमी खोले जाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि बच्चे यहां रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें। फिट इंडिया अभियान के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के नेतृत्व में इस पहल की शुरुआत की गई है, जिसे हम सभी आगे बढ़ा रहे हैं। वहीं ट्रैक साइकिलिंग नेशनल चैंपियनशिप के आयोजकों ने प्रमुख सचिव को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रभारी उपनिदेशक कुमाऊं रसिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, जिला क्रीड़ाधिकारी नैनीताल निर्मला पंत, उप क्रीड़ा अधिकारी नैनीताल वरुण बेलवाल, क्रिकेट कोच नैनीताल त्रिलोक सिंह जीना, सीएफआई के सचिव मनिंदर पाल सिंह, उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, सचिव देवेश पांडे, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह, कुविवि के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीमेंट से लदा चोरी का ट्रक बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: वाजपेयी के विचार और वीर साहिबजादों का बलिदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत : अजेय

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.