Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लगातार दो बार से सांसद की नहीं है जनहित में कोई भी उपलब्धि: वैभव पाण्डे
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लगातार दो बार से सांसद की नहीं है जनहित में कोई भी उपलब्धि: वैभव पाण्डे

RNS INDIA NEWS 06/03/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। कांग्रेस नगर महामंत्री संगठन वैभव पाण्डेय ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि लगातार दो बार से अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा सांसद अजय टम्टा की जनहित में कोई भी उपलब्धि नहीं है। अल्मोड़ा के परिपेक्ष्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए तक सांसद रत्ती मात्र भी कुछ नहीं कर पाए। स्वास्थ्य सुविधा मूलभूत सुविधा है लेकिन अल्मोड़ा की जनता को ना तो महिला चिकित्सालय में ना ही जिला चिकित्सालय में और ना ही मेडिकल कालेज में स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पा रही हैं। अल्मोड़ा का मेडिकल कालेज सहित जिला और महिला अस्पताल मात्र रेफरल सेन्टर बनकर रह गया है। भाजपा सरकार में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक खुले आम प्राईवेट कम्पनियों की हजारों रूपयों की महंगी दवाईयां गरीब जनता को लिख रहे हैं। मेडिकल कालेज में आज तक ब्लड बैंक तक नहीं आ पाया क्या इसकी जिम्मेदारी सांसद लेंगे? उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की सड़कें और लिंक मार्ग पांच साल से बदहाल स्थिति में हैं। जब सांसद अपनी पार्टी के कार्यालय की सड़क को ही ठीक नहीं करा पाए तो अन्य सड़कों के लिए वे क्या कर पाएंगे ये सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि विकास का डंका पीटने वाली भाजपा सरकार और उसके नुमाइंदे यदि सांसद के कोई पांच कार्य बता दें तो बड़ी बात है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सांसद के द्वारा कोई पहल नहीं की गयी। कहा कि अल्मोड़ा का युवा आज बेरोजगारी का दंश झेल रहा है लेकिन सांसद दस वर्षों से मौन हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ आज भी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली झेल रहा है लेकिन सांसद मौन हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांसद मौनी बाबा बनकर ही रहेगा तो ना क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा, ना ही जनता की मूलभूत आवश्यकताएं स्वास्थ्य, सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। उन्होंने कहा कि यदि सांसद ने विकास कार्य किए हैं तो जनता के सामने आएं और अपने पिछले कार्यकाल के कोई पांच कार्य जनता के सामने रखें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सार्वजनिक जगह पर शराब पीने पर युवकों का ग्रुप गिरफ्तार
Next: बर्फ का आनंद लेने चकराता पहुंच रहे पर्यटक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.