Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बर्फ का आनंद लेने चकराता पहुंच रहे पर्यटक
  • देहरादून

बर्फ का आनंद लेने चकराता पहुंच रहे पर्यटक

RNS INDIA NEWS 06/03/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   बर्फबारी के बाद क्षेत्र में एक ओर स्थानीय लोगों को कई दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर पर्यटन कारोबार में कुछ तेजी आई है। बर्फ का दीदार करने के लिए पर्यटक चकराता पहुंचने लगे हैं। बर्फबारी के बाद चकराता समेत ऊंचाई वाले अधिकांश इलाके शीतलहर की चपेट में हैं। बीते शनिवार और रविवार को हुई बर्फबारी स्थानीय लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। बर्फ से कई मार्ग बंद हो गए हैं। अच्छी बात यह है कि बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए बाहर से पर्यटक पहुंचने लगे हैं। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। बुधवार को कई पर्यटकों ने चकराता-त्यूणी मार्ग पर स्थित लोखंडी पहुंचकर बर्फ का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर खूब मस्ती की। चारों तरफ जमी बर्फ के बीच खड़े होकर प्रकृति के सुंदर नजारों को पर्यटकों ने अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। बुधवार को सुबह से ही चकराता में चटक धूप खिली रही। इससे दोपहर तक लोगों को सर्दी से राहत मिली। लेकिन दोपहर बाद चली सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। शाम के वक्त लोग अंगीठी, हीटर सेककर और मोटे कपड़े पहनकर ठंड से बचाव करते नजर आए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट के लगातार दो बार से सांसद की नहीं है जनहित में कोई भी उपलब्धि: वैभव पाण्डे
Next: कार्यशाला में प्रतिभागियों ने बाज़ार निरीक्षण से जुटाई उद्यम तथा उद्यमिता की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.