Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई मामले में भाजपा नेता व हिंदूवादी संगठन समेत 35 लोगों पर केस
  • नैनीताल

वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई मामले में भाजपा नेता व हिंदूवादी संगठन समेत 35 लोगों पर केस

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)। गोमांस की आशंका पर पकड़े गए पिकअप वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता, हिंदूवादी संगठनों के पांच नामजद समेत 35 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मुस्लिम पक्ष के चालक व उसके मालिक पर भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों के कुल 42 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
गुरुवार को बरेली से दो पिकअप वाहन में मांस रामनगर लाया जा रहा था। हिंदूवादी संगठन भारतीय बजरंग दल व करणी सेना से जुड़े लोगों ने एक वाहन को कालाढूंगी थाना अंतर्गत बैलपड़ाव में तथा दूसर वाहन रामनगर कोतवाली के अंतर्गत छोई क्षेत्र में रोका। वाहन में मांस देखकर भड़के लोगों ने छोई में वाहन चालक रामनगर निवासी नासिर की पिटाई लगा दी थी। इसके बाद वाहनों में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद हिंदूवादी संगठन से जुड़े एवं चालक की पिटाई से नाराज मुस्लिम पक्ष के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर अपना विरोध जताया।
दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में तहरीर दी गई थी।पुलिस ने बताया कि पूछड़ी निवासी नूरजहां की तहरीर के आधार पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन, राजू रावत, सागर मनराल, पंकज व करन व 30 अन्य अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं मदन जोशी, राजू रावत पंकज धस्माना, सागर, पूरन, गौरव, रोहित, विजेंद्र सिंह, पर्वत लटवाल व अमर लटवाल की ओर से वाहन चालक नासिर के विरुद्ध रोकने पर वाहन को भगाने, धारदार हथियार से धमकाने की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चालक नासिर व वाहन मालिक सलीम के विरुद्ध धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में दो नंबर थे। जिस आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर चौखुटिया से ‘चलो देहरादून’ पदयात्रा शुरू
Next: मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई नर्सिंग पाठ्यक्रम संचालन हेतु गठित एम्पावर्ड समिति की बैठक

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.