Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर चौखुटिया से ‘चलो देहरादून’ पदयात्रा शुरू
  • अल्मोड़ा

बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग पर चौखुटिया से ‘चलो देहरादून’ पदयात्रा शुरू

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-24 at 18.16.01

अल्मोड़ा। चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती और मानकों के अनुरूप चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को ‘चलो देहरादून’ पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। वरिष्ठ आंदोलनकारी भुवन कठायत के नेतृत्व में लगभग एक दर्जन आंदोलनकारी देहरादून के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पूर्व चौखुटिया बाजार में विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोग हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सड़कों पर उतरे। महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। आंदोलनकारियों ने ‘चौखुटिया को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं’ जैसे नारों और जनगीतों के माध्यम से सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। भीड़ इतनी अधिक थी कि कुछ समय के लिए मुख्य बाजार मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों ने बताया कि पदयात्रा गैरसैंण, कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग होते हुए देहरादून पहुंचेगी, जिसमें लगभग 12 से 15 दिन का समय लगने की संभावना है। देहरादून पहुंचने के बाद पदयात्रा दल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास का घेराव करेगा। वर्तमान में आरती घाट पर दो लोग आमरण अनशन पर हैं, जबकि सात लोग क्रमिक अनशन जारी रखे हुए हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि ‘ऑपरेशन स्वास्थ्य’ अभियान के तहत सरकार ने सीएचसी चौखुटिया को उपजिला अस्पताल में अपग्रेड करने और दो डॉक्टरों की तैनाती के आदेश तो जारी किए हैं, लेकिन जब तक डॉक्टरों, उपकरणों और आवश्यक संसाधनों की पूरी व्यवस्था नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के पी. सी. तिवारी, भावना पांडे, प्रकाश जोशी और जगदीश चंद्र पांडे सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेक आईडी विवाद में ससुर की पीट-पीटकर हत्या, सास और मित्र घायल
Next: वाहन में तोड़फोड़ व चालक की पिटाई मामले में भाजपा नेता व हिंदूवादी संगठन समेत 35 लोगों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.