Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वाहन की चपेट में आकर बिजनौर के दंपति की मौत
  • हरिद्वार

वाहन की चपेट में आकर बिजनौर के दंपति की मौत

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। हाईवे पर एक डीसीएम वाहन की चपेट में आकर बिजनौर निवासी पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा पुराना एआरटीओ तिराहा के पास हुआ। दोनों अफजलगढ़ से देहरादून जा रहे थे। पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना देकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक, बिजनौर के अफजलगढ़ निवासी अफसर अहमद और उसकी पत्नी जीनत शुक्रवार को बाइक पर देहरादून की ओर जा रहे थे। हरिद्वार पहुंचने पर पुराना एआरटीओ तिराहा के पास बगल से गुजर रहे एक डीसीएम वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। उनकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके आधार कार्ड के माध्यम से दोनों की शिनाख्त कराई और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शहर कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। तहरीर आने पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठगी के फरार आरोपियों के घरों की होगी कुड़की
Next: रोनाल्डो के बाद मेसी जुड़ेंगे सउदी के क्लब से, सालाना कमाई होगी 2440 करोड़!

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.