Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • वाहन हादसे के घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी
  • पौड़ी

वाहन हादसे के घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। सोमवार को स्योली मल्ली मोड पर हुए वाहन हादसे के तीन घायलों को मंगलवार को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि तीन घायलों का एम्स में अभी भी उपचार चल रहा है। इन तीनों घायलों को गंभीर हालत में पौड़ी जिला अस्पताल से एम्स के लिए रात में ही रेफर कर दिया गया था। सोमवार की शाम को स्योली मल्ली मोड पर बारातियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 9 अन्य घायल हो गए थे। हादसे के 6 घायलों को पाबौ में स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। उधर, प्रशासन ने शवों का पीएम पैठाणी में करवाया। सोमवार को हुए इस हादसे से एक साथ चार-चार गांवों में मातम पसर गया। हादसे में सिलोली गांव के साथ ही जाख, स्योली और ईसोट गांवों के लोग भी गमगीन हैं। हादसे की वजह से बरात की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। जाख गांव से एक ही परिवार की तीन बहिने इस हादसे का शिकार हो गई। जाख निवासी कलम सिंह पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। उनकी तीन बेटियों ने इस हादसे में अपनी जान गांव दी। इनमें से उनकी एक लड़की शादीशुदा भी है। ग्राम प्रधान वीरेंद्र ने बताया कि कलम सिंह अपने पूरे परिवार के साथ इस शादी समारोह में गए थे। सिलोली उनकी ससुराल है। यहां मामा की शादी में शामिल होने पर परिवार खुश था। सोमवार को डोबरी से वापस आते समय स्योली के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उनकी तीन बेटियों ने जान गांव दी। हादसे ने कलम सिंह के सामने दुखों का पहाड़ खड़ा कर दिया। वह खेती-बाड़ी कर बमुश्किल अपने परिवार का भरण-पोषण करते है, इस हादसे के बाद वह पूरी तरह टूट गए। ऐसे कम हादसे होते है जब एक ही हादसा एक साथ चार गांवों को झकझोंर कर रख देता है। सोमवार को स्योली मोड़ का हादसा इन्ही में से एक था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्योली मल्ली मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश
Next: जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.