Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
  • पौड़ी

जंगलों में आग लगाने वालों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम

RNS INDIA NEWS 26/04/2022
rns featured image new

पौड़ी। जंगलों में आग लगने से रोकने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठाने के साथ ही प्रोत्साहन भी देने जा रहा है। डीएम पौड़ी ने जंगल में आग लगाने वालों की सूचना देने वालों को पांच सौ रुपये का इनाम देने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वनाग्नि रोकथाम बैठक में डीएम डा.विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर लोगों को वनाग्नि की रोकथाम हेतु जागरूक करने को कहा। कहा कि जंगलों में आग लगाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को 500 रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसी सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने पंचायतीराज विभाग को ग्राम सभा और बीडीसी की बैठकों में लोगों को जागरूक करने को कहा। शिक्षा विभाग को स्कूली बच्चों के माध्यम से लोगों तक वनाग्नि रोकथाम का संदेश देने के भी निर्देश दिए। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी को अपने विभागीय क्षेत्रों के अधिकारियों के मोबाइल नंबरों को पंचायत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि मोबाइल नंबरो की सूचना सार्वजनिक स्थानों पर भी चस्पा की जाए। डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार ने सभी लोगों से जंगलों को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन हादसे के घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी
Next: ज्वेलर से ठगी में तीन महिलाएं गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.