Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी के हर्षिल और केदारकांठा में बर्फबारी
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी के हर्षिल और केदारकांठा में बर्फबारी

RNS INDIA NEWS 27/02/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।   जिले के गंगोत्री, यमुनोत्री धाम और हर्षिल घाटी समेत जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जबकि जिला मुख्यालाय सहित नीचले क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इससे समूचे जनपद में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। बारिश के चलते लोगों का जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में गत गुरुवार सुबह ही मौसम ने करवट बदल ली और सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। गंगोत्री, यमुनोत्री धाम समेत मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा, हर्षिल, धराली, बगोरी, झाला, जसपुर, पुराली, सुक्की, दयारा बुग्याल समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी शुरू हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम समेत मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली, जानकीचट्टी, फूलचट्टी सहित मोरी क्षेत्र के सांकरी,केदारकांठा, हरकीदून क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई है। दूसरी ओर जिला मुख्यालय उत्तरकाशी, भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, मोरी सहित अन्य निचले इलाकों में सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। इससे समूचे जनपद में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम समेत, मुखबा, हर्षिल व आसपास के क्षेत्र में सुबह से ही बारिश के साथ ही बर्फबारी जारी है। जिससे ऊपरी इलाकों सहित निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लूट के दो आरोपियों को 24 घंटे में दबोचा
Next: विधायक बेहड़ ने चौराहे पर फूंका शहर कोतवाल का पुतला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.