Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड वासियों का है टिहरी बांध से उत्पादित होने वाली बिजली पर पहला हक : कोठियाल
  • हरिद्वार

उत्तराखण्ड वासियों का है टिहरी बांध से उत्पादित होने वाली बिजली पर पहला हक : कोठियाल

RNS INDIA NEWS 09/09/2021
rns featured image new

हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि टिहरी डैम एशिया का सबसे बड़ा बिजली उत्पादन केंद्र है। केवल मुफ्त बिजली ही नहीं बल्कि टिहरी बांध से उत्पादित होने वाली बिजली पर पहला हक उत्तराखण्ड वासियों का है। ब्रह्मलीन स्वामी देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के श्रद्धांजलि समारोह में सम्मिलित होने आए कर्नल अजय कोठियाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिन मुद्दों को लेकर जनता ने पृथक राज्य के गठन के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्ही मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में भरपूर प्राकृतिक संसाधन होने के बावजूद जनता को उनका लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि दिल्ली सरकार बिजली खरीदकर लोगों को मुफ्त उपलब्ध करा रही है। टिहरी बांध से उत्पादित होने वाली बिजली पर प्रदेश की जनता का हक है। लेकिन लोग भारी भरकम बिजली बिलों का भुगतान करने को विवश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के गुड गवर्नेस मॉडल को उत्तराखण्ड में लागू कर जनता को मु्फ्त बिजली देने के अलावा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत किया जाएगा। प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। चुनाव में मुख्य मुकाबला किस पार्टी के साथ मानते हैं। इस प्रश्न पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल आप का विरोध कर रहे हैं। जनता से जुड़े मुद्दों पर जमीनी संघर्ष की वजह आप को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लांच की ’पब्लिक आई एप’ और ’मिशन गौरा शक्ति एप’
Next: राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोलियाबाज़ में आयोजित हुआ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.