Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड में चाय उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार से जुड़ेंगे ग्रामीण
  • अल्मोड़ा

उत्तराखंड में चाय उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार से जुड़ेंगे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 17/04/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। उत्तराखंड टी बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश्वर सिंह मेहरा ने कहा कि प्रदेश में चाय उत्पादन को बढ़ावा देकर अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कैंप लगाकर लोगों को चाय उत्पादन के बारे में जानकारी दी जाए, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण इस व्यवसाय से जुड़ सकें। मेहरा निदेशालय अल्मोड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि चाय विकास बोर्ड की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका निदेशालय का पहला दौरा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चाय उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड की चाय की देश-विदेश में मांग है और इसे स्वरोजगार से जोड़कर स्थानीय लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकता है। मेहरा ने बताया कि वे शीघ्र ही राज्य के विभिन्न चाय बागानों का निरीक्षण करेंगे और उत्पादकों की समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बोर्ड कर्मचारियों की समस्याएं भी सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को स्याल्दे और सल्ट ब्लॉक में जागरूकता कैंप लगाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर टी बोर्ड के वित्त अधिकारी अनिल खोलिया ने उपाध्यक्ष का आभार जताते हुए बोर्ड की कार्यप्रणाली और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में रोहित मेहरा, मनीष जोशी, अर्जुन स्यूनरी, दीपक पांडे, डॉ. भूपेंद्र डेका, नंदन कुमार, ललित अधिकारी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया पुलिस ने छात्राओं को दी थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी
Next: स्कूटी फिसलने से सड़क पर गिरी बालिका, ट्रैक्टर ट्रॉली ने कुचला

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में देरी और स्थानांतरण नीति पर कर्मचारी संगठनों ने जताया रोष

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नराकास अल्मोड़ा की हिंदी कार्यशाला में राजभाषा प्रोत्साहन योजनाओं की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.