Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ने से फिर झटका, ऊर्जा निगम सुनवाई का दे रहा मौका
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बिजली के दाम बढ़ने से फिर झटका, ऊर्जा निगम सुनवाई का दे रहा मौका

RNS INDIA NEWS 13/02/2024
electric bulb

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बिजली के दाम ऐक बार फिर बढ़ने वाले है। 1 अप्रैल से पूरे सालभर के लिए बिजली की नई दरें जारी की जाएंगी। इन दरों को तय करने से पहले उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग आम जनता से आपत्ति और सुझाव आमंत्रित कर रहा है। इसके लिए पूरे प्रदेश में चार जगह सुनवाई का कार्यक्रम तय किया गया है। यदि आम जनता को एक अप्रैल से बिजली की महंगी दरों से बचना है तो इसके लिए आपत्ति दर्ज करानी होगी। नवंबर में ऊर्जा निगम की ओर से बिजली दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा गया था।
इस पर अब यूईआरसी ने आमजन से ऑनलाइन और ऑफलाइन आपत्तियां-सुझाव आमंत्रित किए हैं। इस बार अल्मोड़ा, रुद्रपुर, टिहरी और देहरादून में सुनवाई होगी। अल्मोड़ा में नगर पालिका सभागार में 19 फरवरी, रुद्रपुर के विकास भवन सभागार में 20 फरवरी में सुनवाई होगी।
इसी  के साथ ही, टिहरी के जिला पंचायत सभागार में 24 फरवरी और देहरादून स्थित विद्युत नियामक आयोग में 26 फरवरी को सुनवाई होगी। इसके बाद आयोग मार्च अंतिम सप्ताह में बिजली दरों को जारी करेगा, जो एक अप्रैल से लागू होंगी।

आपत्ति दर्ज कराने में नहीं दिखाई जाती दिलचस्पी
बिजली की महंगी दरों पर राजनीतिक दलों समेत तमाम संगठन विरोध करते हैं, पुतले फूंके जाते हैं। लेकिन, जब सुझाव-आपत्ति मांगी जाती है तो कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जाती। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आपत्ति दर्ज कराने से परहेज करते हैं। आम जनता की ओर से भी गिने-चुने ही पहुंचते हैं। यह भी एक बड़ी वजह है कि हर साल बिजली दरों में इजाफा होता जा रहा है।
बिजली दरें फाइनल करने से पहले आमजन की आपत्ति और सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं। सुनवाई कार्यक्रमों में आम जनता समेत उद्योग और व्यवसायी भी अपना पक्ष रख सकते हैं। नई दरें तय करने में इन सुझावों और आपत्तियों की अहम भूमिका रहती है।   – एमएल प्रसाद, तकनीकी सदस्य-उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरयू नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
Next: जिला निर्वाचन अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा समयबद्धता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करें

Related Post

Rashifal
  • उत्तराखंड

राशिफल 08 जून

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.